Tranding
Sat, 30 May 2026 02:39 PM

सेंट थॉमस जूनियर हाई स्कूल में 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

नगरपंचायत परतावल में स्थित सेंट थॉमस जूनियर हाई स्कूल पर प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी लोक तंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व संभाग निरीक्षक विद्या भारती के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की सभी बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और एक सशक्त भारत का निर्माण करने में विशेष योगदान करें।

अंत में उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को 76 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बीजू मोहन ने भी बच्चों को 76 वे गणतंत्र दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से विजय शर्मा, के के तिवारी, खुशपाल उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, सुमन सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap