विशेष शिविर का आयोजन आज से
नवनीत त्रिपाठी
चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन आज से किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी रामसुखी यादव ने बताया कि इस शिविर का आयोजन 17 जनवरी से 23 जनवरी तक सोनाड़ी खास मंदिर प्रांगण में किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में सेवा भाव के साथ ही स्वच्छता तथा विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत जागरुकता की समझ विकसित होगी। सूचना मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा दी गई।