Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:47 PM

भूकंप के प्राकृतिकआपदाओं से बचाव हेतु जिला मेंआपदा क्लिनिक स्थापित करने की मांग।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए जिला मेंआपदा क्लीनिक खोलने की मांग समाजसेवियों के द्वारा उठने लगी है।इस संबंध में,विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि भूकंप में तिब्बत में मारे गए लोगों की सम्मान में विशेष सर्वधर्म प्रार्थना सभा काआयोजन किया जाए।

इसअवसर पर भूकंप जैसे विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए प्रत्येक जिलों में दस हजार क्षमता का आपदा क्लीनिक स्थापित करने की मांग समाजसेवियों के द्वारा उठ रही है।

विगत कई वर्षों से विभिन्न प्राकृतिकआपदाओं से बचने के लिए देश के प्रत्येक जिलों में 10हजार क्षमता काआपदा किलिनिक स्थापित करने की मांग सरकार से की रही है।भूकंप के केंद्र बिंदु तिब्बत की सुबह तिब्बत के शिगाज़े शहर के पास उत्तरी हिमालय की तलहटी में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया,वैसे बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत, नेपाल,भूटान,बांग्लादेश,चीन एवं तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए ।जिससे काफ़ी तबाही हुई इसमें जान-माल का नुकसान हुआ।नेपाल,भूटान,भारत सहित पड़ोसी क्षेत्रों में इमारतों के हिलने से कम से कम 130 लोगों की जान चली गई,साथ ही सेकडो लोगों के घायल होने के समाचार मिल रहे है।

तिब्बत भूकंप की क्षति की आपातकालीन आकलन से पता चला है कि तिब्बत के शिगात्से क्षेत्र में 3,609 घर नष्ट हो गए हैं,जिसकीआबादी करीब 8लाख बताई गई है।

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap