Tranding
Sat, 30 May 2026 08:00 PM

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किरण सिंह" इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड " से सम्मानित,बधाई का सिलसिला जारी।

हाजीपुर(वैशाली) बिहार

जिले के हाजीपुर निवासी व प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किरण सिंह को चंडीगढ़ के जेडी रेजिडेंसी में इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।उन्हें यह अवार्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के हाथों दिया गया।जबकि इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर जे डी रेजिडेंसी के ओनर गोल्डी अरोड़ा द्वारा समान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।बताते चले कि हाजीपुर निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किरण सिंह के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स है।जिसको लेकर उन्हें यह अवार्ड दिया गया है।उनके यह अवार्ड प्राप्त करने के बाद वैशाली जिले से हजारों की संख्या में लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।बधाई देते हुए लोगों ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के बाद प्राप्त सम्मान से पूरे जिले का नाम रोशन होता है तथा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किरण सिंह ने इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।वहीं इस अवॉर्ड मिलने पर वैशाली जिले के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता,पत्रकार प्रभंजन मिश्रा आदि ने भी किरण सिंह को हार्दिक बधाई दी है।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap