Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:50 AM

08 जनवरी को दिव्यांगजनों हेतु विशेष नियोजन कैम्प का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानी नगर थाना क्षेत्र के इलाराम चौक से सटे,मदर लालपरी गुप्ता हैडिकैप्ड फाउंडेशन,मुहल्ला कुम्हारपटी,बेतिया के प्रांगण में विशेष नियोजन कैम्प का आयोजन होने जा रहा है।

श्रम संसाधन विभाग द्वारा मदर लालपरी गुप्ता हैडिकैप्ड फाउंडेशन,ईलमराम चौक, मुहल्ला कुम्हारपटी, प० चम्पारण,बेतिया के प्रांगण में दिनांक- 08.01.2025 को दिव्यांगजनों हेतु विशेष नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाना है।इस दिन 11:00 बजे दिन से 4:00 बजे शाम तक इच्छुक अभ्यर्थी नियोजन कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते है।इच्छुक अभ्यर्थी का NCS Portal पर निबंधन कराना अनिवार्य है।जिला नियोजन पदाधिकारी,मुकुंद माधव ने संवाददाता को बताया कि निजी नियोजक द्वारा एमटीएस के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-10 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनितअभ्यर्थियों को10 हजार से 15 हजार रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी।कार्यस्थल पश्चिम चम्पारण जिला होगा।

उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap