Tranding
Sat, 18 Apr 2026 02:05 PM

ट्रक और गन्ने लदे ट्रॉली के चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक युवक जोअपने पुराने घर से नए घर को जाने के रास्ते में  तेज रफ्तार से जा रही गन्ना से लदे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टपार्टम के लिए लाई,जहां घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई,जटाशंकर ने संवाददाता को बताया कि अपने पुराने घर से नए घर पर बाइक से मेरा छोटा भाई,चंदन को बेतिया से जगदीशपुर की तरफ आ रहे ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी,जहां बाइक के आगे जा रहे गन्ना से लदे ट्रॉली के चपेट में आने से मेरे छोटे भाई का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के, जगदीशपुर गांव,वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय,रामायण साहनी के 25 वर्षीय पुत्र, चंदन कुमार के रूप में की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap