Tranding
Sat, 18 Apr 2026 06:17 PM

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक की हुई घोषणा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार के मुख्य सचिव, अमृतलाल मीणा के आदेश के आलोक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।अपार शोकाकृता के साथ गृह मंत्रालय भारत सरकार के संवाद संख्या 3/2 2024 पब्लिक,दिनांक 26/12/24 से प्राप्त सूचना के अनुरूप,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,डॉ मनमोहन सिंह का निधन नई दिल्ली में दिनांक 26/12/24 को हो गया है,दुखद संवेदना के इस क्षण में तदअनुसार राज्य सरकार द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के सम्मान में दिनांक 26/12/ 24 से 1/1 2025 तक कल 7 दोनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राष्ट्रीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज जो उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि में कोई राजकीय समारोह एवं सरकारी मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap