Tranding
Sat, 30 May 2026 08:16 AM

पवित्र क्रिसमस के अवसर पर विश्व शांति एवं मानवता के संदेश का हुआ प्रचार ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पवित्र क्रिसमस केअवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फिलिस्तीन,इजरायल युद्ध एवं यूक्रेन रूस युद्ध समाप्ति के लिए पहल करने एवं प्रार्थना करने के लिए पोप फ्रांसिस से अपील की गई ।   नफ़रत,बदले की भावना, हिंसा एवं युद्ध का रास्ता त्याग कर विश्व शांति,अहिंसा एवं मानवता की सेवा कोआगे आए समाज के भटके हुए युवा पीढ़ी को संदेश देकर जागरूक करने का जिम्मा लेना होगा।विश्व शान्ति, विभिन्न संक्रमण के उन्मूलन,बाल विवाह उन्मूलन,मानवता की रक्षा, अहिंसा,पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक सद्भावना एवं विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति का संकल्प लिया गया।

संयुक्त रूप से हजरत ईसा मसीह,हजरत मूसा,हजरत मोहम्मद का पैगाम के साथ दुनिया भर में मानवता के लिए काम करने वाले विभूतियों को क्रिसमस डे की शुभ अवसर पर श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष क्रिसमस का त्यौहार दुनिया भर में मनाया जाता है।अत्याचारों से मुक्ति,विश्व शांति,अहिंसा, एवं सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति के लिए हजरत ईसा मसीह ने आज ही के हजरत ईसा मसीह,हजरत मुसा,हजरत मोहम्मद के आदर्शों एवं मूल्यों से ही विश्व में स्थाई शांति लाई जा सकती है।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap