Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:00 PM
अपराध / Dec 08, 2024

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से जमीन बैनामा करने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीड़ा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व मे उ0नि0 शुभम श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2024 धारा 419/420/467/468/471/474/120B भादवि0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. सद्दाम हुसैन 2. रणजीत चौधरी 3. गोविन्द साहनी को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

अभियुक्तगण द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादी मुकदमा की जमीन बैनामा करा लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap