Tranding
Sat, 30 May 2026 08:10 AM

2.04 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पुलिस छापेमारीअभियान में मादक पदार्थ,दो क्विंटल 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान,धनहा थाना क्षेत्र के दोनहा गांव निवासी,राजू यादव और सिवान निवासी, बादल यादव के रूप में की गई है।बगहा एसडीपीओ, कुमार देवेंद्र ने संवाददाता को बताया कि रात्रि में जांच के दौरान गंजा को बरामद किया गया,गंजा एक ट्रक में छिपा कर ले जाया जा रहा था, गांजा तस्कर के गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पूरे ग्रुप का पर्दाफाश किया जाएगा। एसडीपीओ ने संवाददाता को आगे बताया कि सूचना पर चौतरवा पुलिस ने मुख्य सड़क पर चेकिंगअभियान चलाया, एक ट्रक को रोक तलाशी लेने पर 16 बोरा में 2.04 क्विंटल गांजा जप्त किया गया। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क पता लगाने में जुटी हुई है।संवाददाता को पता चला है कि बगहा में पुलिस की कार्रवाई में अब तक की सबसे बड़े पैमाने पर गांजा को बरामद किया गया है,पूछताछ में पता चला कि गांजा को उड़ीसा से लाया जा रहा था, जिसे उत्तर प्रदेश ले जाना था तस्कर लेकिन उत्तर प्रदेश से ठीक 30 किलोमीटर पहले गांजा के खेप के साथ पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap