Tranding
Sat, 18 Apr 2026 02:06 PM
अपराध / Dec 03, 2024

पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल...

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक पति,गुड्डू साह नेअपनी पत्नी,गायत्री देवी,उम्र 35 वर्ष को शौच करके लौटने के दौरान चाकू से गोद गोद कर हत्या कर फरार हो गया था, जिसको पुलिस ने 6 दिन के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बारे में, संवाददाता को पता चला है कि लौरिया प्रखंड के धमोरा पंचायत अंतर्गत,लक्षनेता गांव के बौद्धटोला,वार्ड नंबर 14 की बताई गई है,जहां गुड्डू शाह ने अपनी पत्नी गायत्री देवी को नवराही बगीचा के पास शौच करने गई थी,चाकू मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने खून से लथपथ गायत्री देवी को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, ग्रामीणों ने गांव में चंदा जमा करके उसकाअंतिम संस्कार किया था,मृतिका का बेटा अर्जुन कुमार के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हत्या रुपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap