Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:44 PM

बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पंडित जय नंदन झा की 46 वी पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन..

शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ सी पी ठाकुर, न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार,डॉ अनिल सुलभ, पद्मश्री डॉ जे के सिंह एवं पद्मश्री श्री बिमल जैन

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

29 नवंबर को बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पंडित जय नंदन झा की 46 वी पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हाजीपुर के गाँधी आश्रम पार्क में दोपहर 2 बजे होगा। पंडित जय नंदन झा स्मृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में परिचर्या, काव्य श्रद्धांजलि एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान 2024 का आयोजन किया गया है। इस गरिमामय समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ सी पी ठाकुर,पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार,बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ, पद्मश्री डॉ जे के सिंह, पद्मश्री श्री बिमल जैन,डॉ तारकेश्वर पंडित,प्रो. संजय कुमार सिंह एवं डॉ राजीव कुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे।इस बात की जानकारी पंडित जय नंदन झा स्मृति फाउंडेशन के महासचिव एवं वैशाली हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने दी।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap