Tranding
Sat, 30 May 2026 04:30 PM

पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, गंभीर रूप घायल दोनों युवक हायर सेंटर रेफर..

धनंजय शर्मा


बिल्थरा रोड (बलिया) बिहार

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड- मधुबन राज मार्ग पर बभनियांव गांव के समीप बुधवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे पिकअप की जोरदार धक्के से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल के स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी सीयर उपचार के लिए दाखिल किया गया। जहां पर चिकित्सक डा० आर के० सिंह ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक भीमपुरा थाना क्षेत्र के फरहदा उर्फ पुरा गांव निवासी दीपू ठाकुर (22) पुत्र मंतोष ठाकुर, एवं बजरंगी (35) पुत्र संजय सिंह किसी काम से बाइक से घर से बिना बताए मऊ की तरफ कहीं गए हुए थे। वापस घर लौटते समय उभांव थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के समीप एक पिकअप ने उनकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दिया । जिससे दोनों बाइक सवार बीच सड़क पर कुछ दूर जा गिरे। आनन फानन में वहां मौजूद लोग घटना स्थल पहुंच कर दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पर उपचार हेतु पहुँचाया । जहाँ चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक की माने तो बजरंगी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap