Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:09 PM

वाहन जांच के क्रम में अवैध हथियार सहित शातिर अपराधी हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

वाहन जांच के क्रम में बेतिया पुलिस ने हथियार के साथ, शातिर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है।मुन्ना कुमार शिकारपुर थाना में दर्ज एक अपहरण कांड सहित शराब मामले की भीअभियुक्त रहा है पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।कुमारबाग थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएसपी,अमरकांत के नेतृत्व में लोरिया में वाहन जांच किया जा रहा था,इसी दौरान लौरिया चीनी मिल के कचरा नाला के समीप नुनिया टोला सारेह में एक युवक संदिग्ध स्थिति में आता हुआ दिखाई दिया,पुलिस बल को देखते ही वह वाहन घूमाकर भागने लगा पुलिस ने खदेड़ के उसे पकड़ लिया,तलाशी ली,तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल,दो कारतूस बरामद किया,पुलिस ने उसके द्वारा प्रतियुक्त बाइक बरामद हथियार को जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक,मुन्ना कुमार गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिवा- घाट मलाहीटोला का रहने वाला बताया गया है,उसके विरुद्ध शिकारपुर और गोपालपुर में पूर्व में भी अपहरण और शराब मामले का मामला दर्ज है,गिरफ्तारी के दौरान लौरिया थाना अध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के ज्वाला कुमार सिंह,सुधीर कुमार, रंजन मंडल,बबलू कुमार, कमलेश कुमार,अंकित कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap