Tranding
Mon, 27 Apr 2026 08:42 PM

पति को सोता देख नव विवाहिता ने जेवर, नगद लेकर घर से हुई फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से नवविवाहिता ने रात में पति को खाना खिलाने और बिस्तर पर सुलाने के बाद घर के आभूषण,नगद लेकर फरार हो गई,मामले में पति ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी मई महीने मे में हुई थी। पति ने पुलिस से बताया है कि शादी के बाद उसकी पत्नी राजी खुशी से उसके साथ रह रही थी। बीते दिन खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए, पत्नी भी उसके पास सो गई थी,आधी रात को पत्नी घर के आभूषण,₹40 हजार नगद कुछ कागजात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई है। इस बाबत मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की पत्नी की तलाश की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap