Tranding
Sat, 30 May 2026 09:36 PM

अपराधीयों ने देर रात दो राउंड फायरिंग कर फैलाई शहर में दहशत, फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कालीबाग मोहल्ले के नया बाजार चौक पर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी है।पुलिस घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को पहचान करने में लगी है। घटना की सूचना पर दो थाने के पुलिस और सदर एसडीपीओ,विवेक दीप ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है,जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

घटनास्थल पर आंखों का बरामद होने से स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है,मगर अपराधियों के डर और भय से लोग कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। जिस समय अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उसे समय शहर के सारी दुकानें बंद हो चुकी थी,सभी लोग सोने चले गए थे,फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी को खंगाल रही है,सीसीटीवी के आधार पर पुलिस रात्रि में सर्च अभियान चलाई है,पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap