Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:04 PM

उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो पर बार एसोसिएशन का चुनाव कराए एल्डर कमेटी - पं: रवीन्द शर्मा

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

बार एसोसिएशन चुनाव अधिवक्ताओ की गरिमानुसर हो के लिए पं रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने एल्डर कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता को पत्र देते हुए बताया कि कानपुर कचहरी सहित सम्पूर्ण शहर होर्डिंग पोस्टर बैनरो से पटा पड़ा है होटलों गेस्ट हाउसो पार्टी लानो में दिनरात भोज भंडारे और रात्रि पार्टियां आयोजित की जा रही है कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के अगल बगल भोज भंडारे किए जा रहे है। जिनमे बाहरी व्यक्तियों और अपराधिक प्रवृति लोगो के शामिल होने की भी चर्चाएं है जिससे अधिवक्ताओं की छवि धूमिल हो रही है ये सारे कार्य माडल बायलाज के नियमो के प्रतिकूल होने के साथ ही धन का प्रदर्शन कर सामान्य अधिवक्ता को चुनाव से बाहर रखने की सोची समझी साजिश है।उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने अमित कुमार व अन्य की याचिका पर दिशा निर्देश दे बार एसोसिएशन चुनावो में होर्डिंग पोस्टर बैनर के प्रयोग पर रोक लगाने के साथ साथ कचहरी परिसर ,होटल गेस्ट हाउस और पार्टी लानो में आयोजित होने वाले भोज भंडारे और रात्रि पार्टियों पर भी रोक लगाई है किंतु निर्देशो का पालन नही हो रहा है।उच्च न्यायालय के 

चेयरमैन एल्डर कमेटी गुप्ता ने पत्र प्राप्त कर कहा कि हम शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए माडल बायलाज और मा उच्च न्यायालय के निर्देशो का पालन कराएंगे।प्रमुख रूप से अरविंद दीक्षित संजीव कपूर अंकुर गोयल इंद्रेश मिश्रा अशोक कुमार के के यादव आदि रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap