Tranding
Sat, 30 May 2026 07:55 AM
अपराध / Oct 06, 2024

चार पहिया वाहन से 525 लीटर स्प्रिट बरामद,दो गिरफ्तार।

 विदेशी शराब के साथ भी दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के रोशनगंज थाना की पुलिस ने इमामगंज-शेरघाटी रोड में कोइरी बीघा के निकट से एक चार पहिया वाहन पर से 15 गैलन स्प्रीट बरामद किया है।बरामद स्प्रीट की मात्रा 525 लीटर है।इस मामले में चालक समेत दो कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया भारती ने बताया कि शनिवार की देर शाम चारपहिया वाहन से उक्त स्प्रीट लाया जा रहा था।इस मामले में चालक अर्जुन कुमार एवं मनीष कुमार नामक एक और युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव का रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी,प्रभात कुमार, स.अ.नि. मो हाबिल ,रंजीत कुमार शाह, संतोष कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।इधर समेकित जांच चौकी डोभी से भी 120 लीटर विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया हैं। इनके पास एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार कारोबारी जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं, जिनका नाम अजीत कुमार और पीयूष प्रत्यय बताया गया हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap