Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:17 AM

दिव्यांगजन के सामुहिक विवाह के लिए पंजीकरण आज से शुरू।

06 अक्टूबर तक होगा पंजिकरण 

13 दिव्यांगो ने कराया विवाह का पंजिकरण

दो वर्ष के अन्दर विवाह करने वाले दिव्यांगजन आर्थिक सहायता के लिये करे सम्पर्क।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

विकलांग एसोसिएशन दिव्यांजनों के सामूहिक विवाह के लिये पंजीकरण शुरू कर दिया है, विवाह पंजीकरण शिविर 06 अक्टूबर तक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क, बगिया गेट नम्बर 4 में चलेगा । आज 13 दिव्यांगजन ने विवाह हेतु अपना पंजिकरण कराया|

विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विवाह के लिए इच्छुक दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले दिव्यांजनों को सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलायी जायेगी। जिसमें दिव्यांग लड़की से स्वस्थ लड़के द्वारा विवाह करने पर सरकार से पुरस्कार के रूप में 20 हजार, शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़की दिव्यांग लड़के से विवाह करेगी तो उन्हें 15 हजार व दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपये सरकारी सहायता मिलेगी। जिन दिव्यांगजन का दो वर्ष के अन्दर विवाह हुआ है वो भी विवाह पुरस्कार के लिए सम्पर्क कर सकते हैं|

विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की गरीब व अनाथ दिव्यांग लड़कियों के विवाह के लिये एसोसिएशन ने घर बसाओ - पुण्य कमाओ कन्यादान योजना शुरू की है। ऐसे व्यक्तियों को कन्यादान योजना में शामिल किया जायेगा जिनके पुत्री नहीं है और वो कन्यादान करने के इच्छुक हों। इसके लिए उन्हें लिखित अनुरोध करना होगा।

वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सामूहिक विवाह के लिये पंजीकरण कराया जा सकता है|

आज विवाह पंजिकरण शिविर में  एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, राम आसरे पाण्डेय, मनोज त्यागी, आशिष कुमार आदि शामिल थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap