Tranding
Tue, 28 Apr 2026 06:00 AM

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिला के बरगदवा थाना अंतर्गत खैरहवा जंगल निवासी कर्मवीर चौहान ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर पिपराइच क्षेत्र के वंशीधर के खिलाफ ठगी का मुकदमा बुधवार को दर्ज कराया है । पिपराइच क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह तुर्रा बाजार के शाहपुर टोला निवासी वंशीधर ने वन‌ विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए की मांग की जिसमें दो लाख उन्सठ हजार रुपए (259000.00) रुपए ले लिया शेष रकम नियुक्त पत्र मिलने के बाद का वायदा था । जब नियुक्ति पत्र बताए हुए समय पर नही मिला तो वंशीधर से रकम को वापस करने के लिए फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिलता था । उसके घर जाकर पूछताछ करने पर परिवार के लोग गाली गलौज करने लगते थे । धमकी देकर वहां से भगा देते थे कि उक्त दिए हुए रकम को भूल जाओ ।

Karunakar Ram Tripathi
38

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap