Tranding
Sat, 30 May 2026 01:54 AM
धार्मिक / Sep 16, 2024

जगह जगह निकला ईद ए मिलाद उन नबी पर भव्य जुलूस...

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

इस्लाम धर्म के मान्यता के अनुसार आज का दिन पैगंबर व सबसे बड़े नबी मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

इस्लाम धर्म के अनुसार मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर लोगों को चलना चाहिए यह गरीबों जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दिन जुलूस निकाला जाता है तथा लोगों द्वारा विशेष रूप से जश्न मनाए जाते हैं। आज परतावल, कोटवा, पिपरिया सहित पूरे महराजगंज जनपद में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस निकाला गया। कोटवा, पिपरिया, परतावल, जमुनिया, बरियारपुर, लक्ष्मीपुर देउरवा, मोहम्मदपुर, गोपाला, सियरही भार, लक्ष्मीपुर जरलहिया, हरपुर तिवारी, धरमपुर, छपिया, जद्दू पिपरा, बैजौली, बैरिया आदि गांवों में जुलूस निकाला गया। जगह जगह पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद थी। सभी मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में इस्लामी झंडा लिए जुलूस में शामिल होकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद ए मिलाद उन नबी के नाम के जमकर नारे लगाए।

मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी व उत्साह देखने को मिला। जुलूस में हर उम्र के लोग शामिल थे। जुलूस में वाहन भी शामिल था, जिसपर बैठे लोग माइकिंग कर रहे थे।

इस दौरान पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap