Tranding
Wed, 15 Apr 2026 12:17 AM

उत्तर प्रदेश के सभी दिव्यांग संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास।

मनीष श्रीवास्तव बने अध्यक्ष व वीरेन्द्र कुमार बने महागठबन्धन के महासचिव

दिव्यांगजन के अधिकारों के लिए संघर्ष के होगी शुरूआत

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

सभी दिव्यांग संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए दिव्यांग महागठबन्धन का ऐलान किया गया है | दिव्यांग संगठनों की एक बैठक आज 10 माल एवेन्यू लखनऊ मे सम्पन्न हुई | 

बैठक में आज उत्तर प्रदेश के तमाम जिलो में दिव्यांगजन के लिये संघर्ष करने वाले संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए |  

जिसमें विधिवत दिव्यांग महागठबन्धन की कार्यकारिणी का ऐलान किया गया| जिसमें कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव को महागठबन्धन अध्यक्ष, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को महागठबन्धन का महासचिव, आल दिव्यांग विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय दिव्यांग यूनियन के राष्ट्रीय सचिव राम प्रवेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार को उपाध्यक्ष, भारतीय जाग्रति मिशन के अध्यक्ष अनुप कुमार को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, सशक्त दिव्यांगजव आत्मनिर्भर समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा, दिव्यांग जीवन ज्योती फाऊन्डेशन के अध्यक्ष संदीप सैनी को प्रचार सचिव, आजाद अधिकार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता को सचिव, आदि शंकराचार्य वैदिक दिव्यांग फाऊंडेशन के अध्यक्ष माता प्रसाद, ज्ञान प्रताप शर्मा व बलराज को सचिव, कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रवक्ता तन्यमय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी को प्रवक्ता चुना गया |

बैठक में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के अनुपालन, दिव्यांगजन के नौकरी, रोजगार, स्वस्थ, शिक्षा, सुरक्षा, पेंशन बढोत्तरी की मांग को लेकर सयुक्त रूप से प्रदेश व्यापी आन्दोलन की रणनीति तैयार की गयी, जनपद स्तर की समस्याओं का संकलन करके मांग पत्र में शामिल किया किया जायेगा |आज की बैठक में,कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव , राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार , आल दिव्यांग विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव , भारतीय दिव्यांग यूनियन राष्ट्रीय सचिव राम प्रवेश गुप्ता , दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार, भारतीय जाग्रति मिशन के अध्यक्ष अनुप कुमार, जितेन्द्र कुमार वर्मा, सशक्त दिव्यांगजव आत्मनिर्भर समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा, दिव्यांग जीवन ज्योती फाऊन्डेशन के अध्यक्ष संदीप सैनी, आजाद अधिकार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शंकराचार्य वैदिक दिव्यांग फाऊंडेशन के अध्यक्ष माता प्रसाद, ज्ञान प्रताप शर्मा व बलराज , कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रवक्ता तन्यमय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी  चुना गया |

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap