Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:36 PM

वन विभाग की टीम ने 12 फीट लंबा अजगर पकड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

वन विभाग की टीम ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए नौतन थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव से एक 12 फीट लंबेअजगर का रेस्क्यू किया है।संवाददाता को पता चला है कि यह भीटीआर जंगल से गंडक नदी के सहारे नौतन पहुंच गया था,25 किलो का यह सांप एक शरीफे के पेड़ पर बैठा था, रेस्क्यू टीम ने उसे पड़कर बोर में बंद कर जंगल में छोड़ दिया गया है, अजगर को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों की टीम नेअजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। डीएफओ,नीरज नारायण ने संवाददाता को बताया कि रेस्क्यू के लिए किए गए अजगर को बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है,अजगर तकरीबन 12 फीट लंबा था, जिसका वजन 25 किलो के करीब था।यह अजगर जंगल से निकलते हुए गांव में घुस रहा था,तभीअचानक खेल रहे बच्चों की नजर इस पर पड़ी, अब बच्चे चीखने चिल्लाने भागने लगे,फिलहाल अजगर के रिस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के बाद लगातार रियासी क्षेत्र में सांप पहुंच रहे हैं,इसमें कोबरा करैत,किंगकोबरा,रसेल वाइपर के अलावाअजगर शामिल है,ऐसे में वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों के अंदर डर व्याप्त हो गया है, अजगर के त्वचा का रंग उसके वातावरण पर आश्रित होता है, वातावरण के साथ जिसके इसके तव्चा का रंग मिल जाता है,जिसके कारण इसे शिकार करने में आसानी होती है, अजगर अपने शिकार को तब तक जकड़े रहता है,जब तक वह अंतिम सांस नहीं ले लेता है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap