Tranding
Sat, 30 May 2026 09:19 PM

दूसरी शादी रचाने वाले युवक के घर कुर्की जबप्ति की गई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट केआलोक में,पहली पत्नी को तिलाक दिए बगैर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में,10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की जबप्ती की कार्रवाई की है। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव की बताई गई है थानाअध्यक्ष,अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आरोप में 10 वर्षों से आरोपी साहेब मियां के घर की कुर्की जबप्ती की कार्रवाई की गई है।पत्नी द्वारा परिवार न्यायालय के द्वारा मेंन्टेनेंस के लिए 1लाख 40 हजार न्यायालय द्वारा दंड देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभियुक्त द्वारा एक भी रुपया नहीं दिया गया,इसके बाद पहली पत्नी को तलाक दिए बिना किसी दूसरी महिला मीना खातून से कर लिया। पहली पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में न्यायालय में मामला दायर कर दिया,इस कांड में भी आरोपी साहेब मियां 10 वर्ष से फरार चल रहा था,जिसके आलोक में न्यायालय द्वारा कुर्की जबप्ती काआदेश निर्गत किया गया था,न्यायालय के निर्गत आदेश के आलोक में आरोपी के घर की कुर्की जबप्ती की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap