Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:10 PM

बड़े ही घूमधाम से किया गया समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर, संविधान मान स्तंभ की स्थापना।

लगभग 5 फिट के स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का बेहतरीन इस्तेमाल

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना आज शनिवार को बहुत ही धूमधाम से किया गया। लगभग 5 फीट के इस स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ हैं जिसके ऊपर संविधान की पुस्तक रखी हुई है। कार्यकर्ताओं से भरे सभा हाल में संविधान मान स्तंभ की स्थापना के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने ज्योहि स्तंभ से लगा उद्घाटन का पर्दा हटाया तो पूरा का पूरा हाल तालियों और बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा और उत्सुकता से सभी लोग स्तंभ को निहारते रहे।

    कार्यालय के सुंदरीकरण के बाद पार्टी कार्यालय पर यह पहला कार्यक्रम आयोजित था इस लिए वहां उपस्थित सभी लोगो ने पार्टी के जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव को कार्यालय का कायाकल्प करने के लिए खूब बधाई दिया।

  इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा हैं देश के राजनीति में आज समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति हैं इसके पीछे हमारी पार्टी के बूथ का बहादुर कार्यकर्ता हैं जो हर परिस्थिति में लड़ कर पार्टी को इतनी ताकतवर बनाया हैं। उन्होंने कहा कि साथियों इसी प्रकार हौसला बनाएं रखिए। 2027 में उत्तर प्रदेश समाजवादियों का होगा। आज जो केंद्र में बैसाखी वाली सरकार हैं। संविधान के पवित्रता से खिलवाड़ करने वालो की हैं। उत्तर प्रदेश में दमनकारी प्रवृति का नेतृत्वकर्ता सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं। जिनका लोकतन्त्र और संविधान में विश्वास ही नहीं हैं। बुलडोजर और बुलेट में विश्वास हैं। जिसे उखाड़ फेंकने हेतु आज स्थापित स्तंभ के प्रति हमारा विश्वास और समर्पण ही काम आयेगा।

 आगे अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास से ही कोई कार्य संभव हैं मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हैं कि बलिया मेरे दिल मे हैं। बलिया के लोगो ने लोकसभा चुनाव में अपार समर्थन दिया हैं। जिसके लिए पूरी समाजवादी पार्टी आभारी हैं।

   राष्ट्रीय सचिव मनोनित होने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर, आवलेश सिंह का भी स्वागत जिला कार्यालय पर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, मो. जियाउद्दीन रिजवी सुशील पाण्डेय "कान्हजी" लक्ष्मण गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, सुएबुल इस्लाम,रोहित चौबे, जलालुदीन जे डी, नीरज गुड्डू, जयप्रकाश यादव मुन्ना, अजय यादव,राजेन्द्र यादव, रामरेश्वर पासवान, रविंद्र नाथ यादव, शामू ठाकुर, जुबेर सोनू, राजनारायण यादव,राकेश यादव, उदय बहादुर सिंह सतीश राजभर, रामनाथ पासवान,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap