Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:28 PM

बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ा हुआ युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ा एक युवक को 112 डायल की पुलिस टीम ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया,जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मुकस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा रानी पकड़ी मुख्य मार्ग स्थित बृजेश के चिमनी के पास की बताई गई है,हालांकि मृत् युवक की पहचानअभी तक नहीं हो सकी है।थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान आसपास का गांव के लोगों से करवाया जा रहा है,उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है,उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1:00 बजे ग्रामीणों द्वारा 112 पर घटना की जानकारी दी गई, डायल 112 की टीम को सूचना मिलने पर युवक को उठाकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में पहुंचा दिया, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक को मृत् घोषित कर दिया,उन्हें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा,युवक ब्लू कलर का जींस पैंट,नीला कलर का फुल शर्ट पहना हुआ है,अस्पताल में युवक को लाकर भर्ती करने वाले112 के पुलिस टीम के अधिकारी ने संवाददाता को बताया कि युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह जहर खाया है,उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी युवक पहचान नहीं कर सकी है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap