Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:14 PM

कुरेश वेलफेयर सोसाइटी ने 39 वां निशुल्क नेत्र शिविर का किया आयोजन।

आगरा, उत्तर प्रदेश।

कुरेश वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 39वा निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डोली खार स्थित अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज में एस एन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव व पूर्व प्राचार्य डॉ. जी. यू. कुरैशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह का संचालन करते हुए महामंत्री आरिफ कुरैशी एडवोकेट ने बताया कि शिविर में सभी रोगियों की आंखों की जांच,दवाई चश्मा तथा ऑपरेशन वाले रोगियों का ऑपरेशन निशुल्क होगा समारोह में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया डा जी यू कुरैशी ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सोसायटी को उठाना चाहिए मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु यादव मैं सोसायटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा अपने विभाग की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा जताया समारोह में सोसायटी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त  मसरूर कुरैशी,हाजी सगीर अहमद,हाजी मुकीमथे,आज लगभग 200 मरीजों का नेत्र परीक्षण व 90 का चश्मा टैस्ट किया  गया, मुख्यरूप से मुदस्सिर कुरैशी प्रदेश महासचिव ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की तरफ से अपनी सेवा दी।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap