Tranding
Sat, 30 May 2026 12:28 PM
अपराध / Jul 20, 2024

कलयुगी बेटे व बहु ने मां को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर पटरी पर बकरी चरा रही लगभग साठ वर्षीय वृद्धा का उसके बड़े पुत्र ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी श्यामदेई (60) जो शनिवार की शाम को देवरिया शाखा की नारायणी नहर पटरी पर मोतीपुर फाटक के पास बकरी चरा रही थी तभी उनका बड़ा पुत्र राजकुमार संपत्ति विवाद को लेकर पत्नी के साथ बाइक से आया और धारदार हथियार से अपनी माता का गला रेत कर हत्या कर पत्नी के साथ फरार हो गया। श्यामदेई के परिवार मे पति रामकिशुन साहनी की मौत बहुत पहले हो गयी थी। श्यामदेई के दो पुत्र राजकुमार साहनी और राहुल साहनी है। अचानक श्याम देई की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद छोटे भाई राहुल ने सिंदुरिया थाने मे लिखित तहरीर देकर बड़े भाई राजकुमार साहनी, भाभी राजेश्वरी और बड़े भाई के साले के खिलाफ अपनी माता श्याम देई की हत्या करने का आरोप लगाकर मामले की जाँच कर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति और पारिवारिक विवाद को लेकर बड़े बेटे और बहू ने अपनी मां की हत्या किए है। आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap