Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:37 PM

प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2024-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डु नगर कानपुर के प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2024-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी [http://www.scvtup.in](http://www.scvtup.in) वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2024 है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सावधानीपूर्वक फॉर्म भरना होगा और जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी होगी। 

प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए: ₹250,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए: ₹150 शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, और इंटरनेट बैंकिंग शामिल हैं। फॉर्म जमा करने के बाद ओटीपी द्वारा सत्यापन करना आवश्यक है।प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने यह भी बताया कि यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो तो उसे 48 घंटे के भीतर ठीक किया जा सकता है। अधिक जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं।संपर्क विवरण राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश,अलीगंज लखनऊ

हेल्प डेस्क: 0522–4150500, 7897992063

व्हाट्सएप: 9628372929

ई-मेल: help@admissionscvtup.in

वेबसाइट: [www.scvtup.in](http://www.scvtup.in)टट

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap