Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:53 AM
शिक्षा / Jul 04, 2024

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट की परीक्षा की तिथि घोषित...

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 20 जुलाई को होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं सुबह 8:00 बजे से 11.15 बजे तक और इंटर की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5.15 बजे तक होंगी। सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें हाईस्कूल के 20,729 और इंटरमीडिएट के 23,628 यानी कुल 44357 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से भेजी गई सूचना के अनुसार हाई स्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का आयोजन राज्य 75 जनपदों के मुख्यालय पर किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
190

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap