Tranding
Sat, 30 May 2026 05:39 PM

नीट पेपर लीक मामले में गया पहुंची सीबीआइ की टीम, शिवनंदन के घर हुई छापेमारी..

गया में सीबीआई का छापा 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया।नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम मंगलवार को बिहार के गया पहुंची। जानकारी के अनुसार नीट पेपर एग्जाम में सीबीआई की टीम गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत हरैया गांव पहुंची।हरैया गांव में नीट एग्जाम लीक मामले का एक आरोपित शिवनंदन कुमार है, जो कि फिलहाल जेल में बंद बताया जाता है।उसी के घर पर साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई पहुंची थी।


गया के हरैया गांव पहुंची सीबीआई की टीम : सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम मंगलवार को गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत हरैया गांव को पहुंची। हरैया गांव में कार्रवाई के पश्चात सीबीआई की टीम वापस लौट गई। घंटों यहां सीबीआई की कार्रवाई चली। काफी गोपनीय ढंग से सीबीआई की टीम पहुंची थी।


एक को हिरासत में लिया : नीट पेपर लीक का मामला देश भर का चर्चित है।अब इसकी जांच सीबीआई के हाथों सौंप गई है।ऐसे में माफियाओं की जड़ों तक पहुंचने के लिए सीबीआई की टीम बिहार समेत अन्य राज्यों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में सीबीआई की टीम गया जिले के बाराचट्टी क्षेत्र में पहुंची थी और हरैया गांव में शिवनंदन यादव के घर पर पहुंचकर कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने शिवनंदन के परिजनों से पूछताछ की है। वहीं कुछ आवश्यक दस्तावेज सीबीआई की टीम साथ ले गई है। वहीं, एक को हिरासत में लेने की भी सूचना है।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap