Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:20 PM

मुख्यमंत्री ने एरियल सर्वे के बाद गंडक बराज का निरीक्षण के साथ ही बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एरियल सर्वे के बाद गंडक बराज का निरीक्षण किये,साथ ही बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया,इस दौरान वह जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के टीम से बाढ़ की स्थिति एवं निपटने के लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी लिए,साथ ही गंडक के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बगहा का भी दौरा करेंगे l बाढ़ की पहली बरसात में ही भयानक स्थिति देखने को मिली है,जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व में की गई तैयारी का जायेजा लेंगे जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है l मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेना,उसका समाधान निराकरण करना,आपदा से संबंधित लोगों को सुरक्षा देना, खाद्य सामग्री का वितरण करना,सुरक्षित स्थान पर बाढ़ पीड़ितों को जगह देना इत्यादि मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे l संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री कन्वेंशन सेंटर के अंदर बैठकर,जिला के सभी पदाधिकारीयों के साथ बाढ़ संबंधी सभी तैयारियां का जायजा लेंगे,साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए सारे कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे,ताकि बाढ़ पीड़ितों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हो सके,इसी तरह उनको कोई नुकसान नहीं उठाना पड़े,कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री की यह पहली बैठक होगी l साथ ही मुख्यमंत्री में हवाई मार्ग से क्षेत्र का जाएजा लिया,इस दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बगहा,वाल्मीकि- -नगर, हरनाटांढ,पिपरासी, मधुबनी, भीतहा, ठकराहा, आदि जगहों पर उड़ते हुए नजर आए l

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap