Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:07 AM

3 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव मिट्टी खोदकर पुलिस ने किया बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया ,बिहार।

तीन दिनों से लापता एक 10 वर्षीय बच्चे का शव को पुलिस ने जमीन खोदकर बरामद किया,परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या कर जमीन में दफनाने का आरोप लगाया है l पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीच बेतिया भेज कर मामले की जांच में जुट गई है l घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है की घटना सिकटा थाना के बेहरी गांव के वार्ड नंबर 10 का है l थाना अध्यक्ष राजेश रोशान ने संवाददाता को बताया कि जो सिक्टा थाना क्षेत्र के बेहरी गांव के वार्ड नंबर 10 के निवासी, सुरेश पटेल के 10 वर्षीय पुत्र, बबलू कुमार के रूप में की गई है l ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि बबलू तीन दिनों से घर से गायब था घर नहींआया तो परिजनों ने खोजना शुरू किया, ग्रामीणों ने बताया कि घर के उत्तर पोखर की तरफ कौवे के झुंड को देखा गया, मिट्टी के बाहर बच्चे का पैर नजर आ रहा था,पुलिस को सूचना देने पर पुलिस पहुंच कर मिट्टी को खोदकर शव को बरामद किया l मृतक के पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए हैं, परिजनों ने बताया कि बबलू के अपने दोस्तों के साथ जुआ खेलने में ₹800 जीता था, दोस्त इस पैसे को मांगने लगे,नहीं देने पर दोस्तों ने ही बबलू का गला दबाकर हत्या कर शव को पोखर के पास गड्ढा खोदकर मिट्टी में गाड़ दिया l इंस्पेक्टर सरफराजअहमद ने संवाददाता को बताया कि मृतक के दो दोस्तों को पड़कर पूछताछ की जा रही है,मृतक के परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने पर,प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी l

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap