Tranding
Sat, 18 Apr 2026 02:07 PM
धार्मिक / Jun 09, 2024

अर्जन देव महाराज का शहीदी दिवस समर्पित समागम।

लंगर एवं कच्ची लस्सी का वितरण।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

गुरु सिंह सभा लाटूस रोड के तत्वावधान में गुरु अर्जन देव महाराज का शहीदी दिवस को समर्पित समागम सुबह और शाम को बड़ी श्रद्धा ओर भावना के साथ गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव प्रेम नगर में मनाया गया । नौ दिवसीय शहीदी समागम की शुरुआत ३२ स्त्री सत्संग की जत्थेबंदियों ने सुखमनी साहिब के पाठ और ग़ुरबानी कीर्तन से की।आज पन्थ प्रसिद्ध रागी जसकरन सिंह पटियाला वाला और हजूरी रागी भाई लाल सिंह फ़क़र ने ग़ुरबानी कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया तथा ज्ञानी नरिंदर सिंह ने गुरु साहिब के जीवन ओर शहादत को विस्तार से बताया। पहले स्त्री सत्संग ने सुखमनी साहिब के पाठ से समागम की आरम्भता की जसकरनसिंह पटियाला वाले जी ने तेरा किया मीठा लागे हर नाम पदारथ नानक मांगे, ठाकुर तुम् शरनायी आया बिसर गयो मेरे मन का संसा जब से दर्शन पायो शब्द गा कर संगत को निहाल किया तथा प्रधान जी द्वारा आए हुए कीर्तनी जत्थो और प्रमुख सेवादारो को भी सिरोपाँ दे कर सम्मानित किया गया। उपरान्त अरदास के बाद गुरु का लंगर आयी साध संगत ने पंगत में बैठ के ग्रहण किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य सेवादार गुरु सिंह सभा स. हरविंदर सिंह लॉर्ड, स. हरजिंदर सिंह  सुरिंदर स चावला, ज्ञानी मदन सिंह, स. मोहन सिंह झाँस,, मनमीत स राजू, सुरिंदर सिंह छिन्दा, करमजीत सिंह मीतू सागरी ने सेवा करके गुरू घर कीं ख़ुशिया प्राप्त की। यंग मैन सिख एसोसिएशन , दीप सेवा दल, दशमेश शस्त्र दल ने जोड़े रखने और कच्ची लस्सी के वितरण की सेवा की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap