Sat, 13 Jun 2026 08:23 AM

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां।

कहा- सुलेबट्टा-बोधगया मार्ग के निर्माण की जगी आस 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने व गया के सांसद जीतनराम मांझी को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर जिले के बाराचट्टी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा स्थानीय शर्मा बाजार में मिठाइयां बांटी गई है।वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि जो जीटी रोड सुलेबट्टा से शर्मा बाजार होते हुए बोधगया तक जाने वाली सड़क का निर्माण होने की आस जगी है।

शर्मा बाजार में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क के निर्माण की मांग लंबे अरसे से होते आई हैं। विगत लोकसभा चुनाव 2024 के तहत उन्हें इस समस्या से अवगत भी कराया गया है।इस मौके पर मौजूद भाजपा के प्रमुख लोगों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमराज प्रसाद वर्मा,प्रखंड अध्यक्ष विक्की सिंह ,अजय कुमार, प्रमोद सिंह ,रघुनंदन पासवान, शिव प्रजापत ,ईश्वर मांझी, आकाश कुमार,कृष्णदेव यादव ,रूबी देवी, रवीना देवी ,अजय प्रसाद, दीपक कुमार,अशोक प्रसाद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap