Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:36 AM

जिले में पुराने नियम से भूमि निबंधन कार्य हुआ शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिले के सभी निबंधन कार्यालय में रौनक लौटआई है जिला मुख्यालय से प्राप्त जानकारी केअनुसार पहले ही दिन सभी पांच निबंधन कार्यालय, बेतिया, चनपटिया,लोरिया,नरकटियागंज,बगहा निबंधन कार्यालय में 514 से ज्यादा लोगों ने जमीन रजिस्ट्री कराई। जिलाअवर निबंधन पदाधिकारी, अमरेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पुराने नियम के अनुसार से निबंध करने का आदेश दिया है,जिसमें भू स्वामी के नाम जमीन की जमाबंदी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है,भूधारक अपने पूर्वजों के नाम से जमाबंदी भूमि की निबंध कर सकते हैं,अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बेतिया निबंधन कार्यालय में भूमि निबंधन कराने वालों में 106 ने स्लॉट का बुकिंग कराया है,जबकि चनपटिया में 101,लोरिया में 101, नरकटियागंज में 104 और बगहा में 102 लोगों ने स्लॉट का बुकिंग कराया है, पुराने नियम से भूमि के निबंध होने से स्लॉट बुक करने के साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।अवर निबंधन पदाधिकारी,संजय भारती ने संवाददाता को बताया कि जिले के वरीयअधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति निबंधन का कार्य होगा। 

दस्तावेज नवीश संघ के अध्यक्ष,अशोक कुमार शर्मा सचिव,सुजीत दुबे ने संवाददाता को बताया कि पुराने नियम पर निबंधन का कार्य शुरू हो गया है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap