Tranding
Sat, 30 May 2026 09:21 PM

ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नरकटियागंज सुगौली रेल खंड पर बेतिया रेलवे स्टेशन के पूरब बाणुच्छपर लक्ष्मी नगर के पास रेलवे पिलर संख्या 208-28/29 के बीच सुबह एकअज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई,घटना के सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के जानकारी ली,लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी,इसके बाद शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी पुलिस पदाधिकारी,सुनील कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि किसीअज्ञात ट्रेन से गिरने और बुरी तरह जख्मी हो जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। अधेड़ व्यक्ति आसमानी कलर का फुल शर्ट पहने हुए था, जबकि जीआरपी थाना अध्यक्ष,राजेश पंडित ने संवाददाता को बताया कि शव की पहचान करने के लिए 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap