Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:42 PM
अपराध / Apr 18, 2024

नगर निगम बेतिया के मेयर की शिकायत की जांच,नगर निगम आयुक्त करेंगे:-जिला पदाधिकारी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी शिकारिया पर लगाए गएआरोपों की जांच करने काआदेश,जिला पदाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त,शंभू कुमार को दिया है

इस संबंध में संवाददाता को पता चला है कि स्टेशन चौक पोखरा निवासी,केशव राज सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी,राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत पत्र भेज कर महापौर,गरिमा देवी शिकारिया पर आदर्शआचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है,जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर,जिला पदाधिकारी बेतिया ने मामले में निगमआयुक्त से 48 घंटे के भीतर जांच कर पूरे मंतव्य के साथ प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।इस मामले में नगरआयुक्त,शंभू कुमार ने संवाददाता को बताया कि डीएम द्वारा जांच का पत्र प्राप्त हुआ है,इस मामले में जांच की जाएगी। इधर निगम नगर निगम की मेयर,गरिमा देवी शिकारिया ने कहा कि 12 वर्षों सेअवैध कौड़ी वासुली की शिकायत कुछ लोगों के द्वारा की गई थी,इस मामले में उन्होंने नगरआयुक्त से कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
169

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap