Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:29 AM

जीएमसीएच में दो बच्चियों की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित, बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फर्स्ट फ्लोर पर दो बच्चियों का इलाज चल रहा था, इलाज के क्रम में दोनों बच्चों की मौत हो गई, मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा, साथ ही अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रशासन को आवेदन देकर मौत की जांच करने की मांग की गई।दोनों मृतक बच्ची नौतन थाना क्षेत्र के निवासी बताई जा रही है,जिनका इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,परिजनों ने डॉक्टर नर्स,अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने काआरोप लगाकर हंगामा खड़ा किया है।इस तरह की घटना इस अस्पताल में प्रतिदिन घट रही है,मगर अस्पताल प्रशासन,सिविल सर्जन,अस्पतालअधीक्षक, उपाध्यक्ष, डॉक्टर बिल्कुल लापरवाह बने हुए हैं, मौत का नजारा को मूकदर्शक बनकर देखते रहते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap