Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:34 AM

बरनवाल सेवा समिति बिल्थरा रोड बरनवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन।

बरनवाल समाज के लोगों ने रंग, गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को होली की बधाई।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बिल्थरा रोड, बलिया।

कस्बे के पन्नालाल कटरा निकट बरनवाल धर्मशाला में शनिवार की शाम 8:00 बजे वरनवाल समाज की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बरनवाल समाज के सदस्यों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी ।

  कार्यक्रम की शुरुआत बरनवाल समाज के ही मुख्य अतिथि जयप्रकाश वरनवाल पत्रकार ने दीप प्रज्वलन एवं पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात वरनवाल समाज परिवार के ही छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

   समारोह में मुख्य अतिथि जयप्रकाश बरनवाल पत्रकार ने होली मिलन का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए उसके महत्व से लोगों को अवगत कराया ।विशिष्ट अतिथि कृपा शंकर वरनवाल ने भी अपने विचारों को रखते हुए होली पर्व के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही मोहन बरनवाल ने भी अपने विचारों से होली पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के पश्चात वरनवाल समाज के लोगों सहित, आए हुए आगंतुकों ने व्यंजन का भी भरपूर आनंद लेते भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाएं एवम छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता अच्छी दिखी। इस समारोह में बरनवाल समाज से सैकड़ो सदस्यों एवं महिलाएं बच्चों ने भाग लिया।       कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम बरनवाल तथा संचालन संदीप बरनवाल ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap