Tranding
Sun, 26 Apr 2026 10:42 AM

अट्ठारह साल का बकरा चुरा ले गए चोर..

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

सोहगौरा गांव निवासी बुद्धिराम यादव ने शनिवार को चौक थाने में लिखित शिकायत करते हुए अज्ञात लोगों द्वारा साठ किलोग्राम वजन का बकरा शुक्रवार की रात में चुरा ले जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया है ।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी बकरा 2006 में उसके घर जन्म लिया था जिसे उसका परिवार बड़े शौक से पालते हुए अट्ठारह वर्षों से घर पर रखा था जिसकी वजन 60 किलो से ऊपर की थी ।बुद्धिराम ने बताया कि चालीस हजार रुपए के कीमत का बकरा हो चुका था लेकिन उसके परिवार का इरादा उसे बेचने का नहीं था ।बीते रात करीब ढाई बजे दो अज्ञात चोर उसके बरामदे में बैठे बकरे को चुराकर फरार हो गए ।इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap