Tranding
Mon, 20 Apr 2026 01:46 PM

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का खुला चुनावी कार्यालय।

देश में परिवर्तन की लहर, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित: चंद्रिका 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया।जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित गजरागढ़ बाजार में इंडिया गठबंधन के गया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत का चुनावी कार्यालय का स्थानीय जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है।इंडिया गठबंधन सामाजिक न्याय, बंधुता व समता की रक्षा के लिए कृत संकल्प है।उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है और गया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत की जीत सुनिश्चित हैं। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों में राजद के जिला महासचिव बढ़न यादव ,सचिव हरेंद्र सिंह भोक्ता ,जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव, बृज रविदास ,विद्या लाल दास, भलुआ पंचायत के पूर्व मुखिया गीता देवी ,पूर्व मुखिया नंद किशोर प्रसाद यादव ,महादेव यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार सुमन ,गणेश मंडल ,निशांत अली, कांग्रेस नेता रेवती रमण ,श्याम बिहारी यादव, शिक्षाविद प्रो. पुनेश्वर प्रसाद यादव आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया कृष्णदेव प्रसाद यादव ने की।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap