Tranding
Sun, 26 Apr 2026 08:56 AM

ईद के लिए बाज़ार गुलज़ार।

सैय्यद फरहान अहमद 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सेवईयों की खरीदारी में तेजी है। बाजार में रौनक है। दिन रात बाज़ार गुलज़ार नज़र आ रहा है। ईद के लिए उर्दू बाज़ार, रेती, घंटाघर, शाह मारूफ, रेती, गोलघर, जाफरा बाज़ार आदि सज चुका है। खरीदारी जोरों पर है। लोग यहीं से ईद की खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। ज्वैलरी, कपड़ा, बैग, चूड़ियां, रेडीमेड गारमेंट्स, क्राकरी सहित जरूरत का हर सामान यहां मिल रहा है। बाजार में जूता, चप्पल, प्लास्टिक व अन्य धातुओं के बर्तन, शीशे का समान, टोपी, इत्र, आर्टीफिशियल ज्वैलरी उचित मूल्य पर मिल रही है। कुर्ता पायजामा, शर्ट-पैंट, सलवार सूट के कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। सुबह दुकान खुल रही है तो देर रात तक चल रही है। शाम होते ही बाज़ार बिजली की रोशनी में नहा जा रहा है। 


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap