Tranding
Sat, 30 May 2026 05:41 PM

रंग नहीं लगवाना नर्तकी को चाकू खाना पड़ा, अस्पताल में भर्ती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

थाना क्षेत्र के मलाही चौक पर किराए के कमरे में रह रही बंगाल की नर्तकी को रंग लगाने से मना करने पर एक युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। जख्मी नूर्तकी,बेबी कुमारी,उम्र 26 वर्ष बंगाल के रानीगढ़ की रहने वाली बताई गई है,उसका उपचार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में चल रहा है। संवाददाता को पता चला है कि शाम 4:00 बजे नूर्तकि अपने कमरे में बैठी थी,इसी दौरान 4-5 युवक आए और रंग लगाने का जिद करने लगे,क्योंकि नर्तकी घरेलू कामकाज समाप्त कर स्नान कर कपड़ा वगैरह पहन चुकी थी,इसलिए उसने रंग लगाने से मना किया,रंग लगाने से मना करने पर एक युवक नाराज हो गया,अपने जेब से चाकू निकालकर,वार करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लकड़ी मलाही गांव के शिव कुशवाहा के आर्केस्ट्रा में काम करती है। मामले में थाना अध्यक्ष, मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिला है कि रंग लगाने के विवाद में नर्ताकि को चाकू से जख्म लग गया,बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap