Tranding
Fri, 05 Jun 2026 06:08 PM

विद्यालय में मनाई गई होली, शिक्षकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई।

जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार।

आपसी प्रेम, सौहार्द, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार होली विद्यालय में भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रोजेक्ट कन्या +2 विद्यालय कुमारखंड में शिक्षकों ने होली मनाई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि विभिन्नता में एकता की हमारी साझी संस्कृति रही है उसे जीवंत रखने के लिए हमें एक दूसरे के पर्व त्योहारों का सम्मान करना चाहिए, साथ ही आपस के वैर भाव को त्यागकर आपस में प्यार बांटना चाहिए। प्रेम, सद्भाव, सहिष्णुता, आपसी भाईचारा ही हमारे देश की पहचान है। होली बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश भी देता है। वहीं प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने सभी शिक्षकों को होली पर्व की शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि होली जैसे पर्व पर विद्यालय का खुला रहना भी एक सौभाग्य है। भले ही आज हमसब घर पर होली नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन सभी शिक्षक मिल जुल कर रंग बिरंगी होली का त्योहार मना रहे हैं, इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी! 

मौके पर शिक्षिका सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, नजमुस्सहर, जुगनू अफशा, नसरीन जहां, नीलू कुमारी, शिक्षक अनिल कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, आलोक कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण त्रिपाठी, सज्जन कुमार, बिजय कुमार, अब्दुल वहाब, विद्यालय परिचारि जगदीश जैन भी उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
239

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap