Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:20 AM
शिक्षा / Mar 23, 2024

उमरा रशीद ने हासिल किया बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

एफबी पब्लिक स्कूल बड़े काजीपुर में वार्षिक पुरस्कार व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हुआ। स्कूल का बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड कक्षा चार की उमरा रशीद ने हासिल किया। 

अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान उमरा रशीद, सिब्तैन खान, आयत अंसारी, एस.आलम, सैफ खान, अनुशा आरिफ, सैयदा फातिमा, सिदरा सेराज, द्वितीय स्थान कायनात, अरीबा खातून, आयत खान, शाहनूर फ़ातिमा, शाज़िया खातून, फ़ातिमा बानो, मो. ज़ाहिद एवं तृतीय स्थान फ़ाज़ अहमद, मो. अरशद, मो. आदिल, मो. असद, आमिना अत्तारिया, मो. आकिब ने हासिल किया।

स्कूल के प्रबंधक कारी शाबान बरकाती ने बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि यह नन्हें मुन्ने बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे तो कोमल मिट्टी के समान होते हैं उनको जिस सांचें में ढाला जाए ढल जायेंगे। इनका संपूर्ण विकास हो इसकी जिम्मेदारी माता पिता के साथ-साथ शिक्षकों की भी है। आगे चलकर यही बच्चे देश का नाम रोशन करेंगे। 

प्रधानाचार्य मोहम्मद आज़म ने कहा कि सफलता और असफलता स्थायी नहीं होती, निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, बिना परिश्रम के कोई कार्य सफल नहीं होता। हमें शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी हासिल करनी चाहिए। कार्यक्रम में तबस्सुम बानो, मो. आतिफ, रोशन सहित छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap