Tranding
Sat, 30 May 2026 06:34 PM
अपराध / Mar 12, 2024

बेतिया में गबन के आरोप में दो पूर्व डीईओ और एक डीपीओ सहित 12 पर प्राथमिक दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के शिक्षा विभाग के दो पूर्व डीईओ,एक डीपीओ सहित 12 पर प्राथमिक दर्ज हुई है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,लोरिया के नंदनगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र कोष से 57.54 लाख से भीअधिक के गबन और बंदरबांट के आरोप में जिले के दो पूर्व शिक्षा पदाधिकारी,और एक शिक्षा प्रोग्राम पदाधिकारी सहित 12 पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।कोर्ट परिवाद पर दर्ज मामले में पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार विमल व हरेंद्र झा(रिटायर) के साथ माध्यमिक शिक्षा के तत्कालीन डीपीओ,राजन कुमार को भी नामजद किया गया है। सैयदअबु अरशद के परिवाद पर दर्ज केस मेंआरोप लगाया गया है कि नंदनगढ़ महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक शुल्क के तौर पर जमा 57 लाख 45 हजार 7 सौ 7 रुपिया75 पैसा का गबन और आपस में बंदरबांट कर लिया गया है।इधर प्राचार्य, सुनील कुमार राव ने संवाददाता को बताया कि यह सारेआरोप बेबुनियाद हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap