Tranding
Sat, 30 May 2026 05:55 AM

शिवरात्रि का पूजा कर घर लौटी विवाहित ने फंदे से लटककर की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक विवाहिता मंदिर से शिवरात्रि का पूजा करके घर लौटी,इसके बाद मृतका की सास ने उसे फंदे से लटकते देखा,परिजनों को घटना के बारे में बताया,मृतिका के देवर रामप्रवेश कुशवाहा ने इसकी सूचना उसके मायके वालों के साथ ही पुलिस को दी,उसने बताया कि घटना के वक्त उसका भाई सोनालाल महतो काम करने गया था। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि चटपटिया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया गांव की रहने वाली,रंजू ने मंदिर से शिवरात्रि का पूजा करके घर आई थी,उसके बाद फंदे से लड़करआत्महत्या कर ली। थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतिका की पहचान,थाना क्षेत्र के पकुड़िया गांववार्ड नंबर 18 निवासी,सोनालाल महतो के 35 साल की पत्नी,रंजू देवी के रूप में की गई है,उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है,उसके गले पर निशान नजर आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति पता चल पाएगी। घटना के कुछ देर के बाद मृतिका के पिता, कुमार कुमारबाग केभागहा नौका टोला निवासी,नंदलाल महतो पहुंचे, उन्होंने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी सरल स्वभाव की थी। परिवार में कभी भी किसी से झगड़ा नहीं होता था,उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा जताया है कि पुलिस से पूरा न्याय मिलेगा। रंजू की शादी 17 वर्ष पूर्व हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुई थी, उसके दो बेटी और एक बेटा है,रोशनी कुमारी, ज्योति कुमारी,रौनक कुमार हैं।

Karunakar Ram Tripathi
169

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap