Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:39 AM

सैनिक सेवा संस्थान परिवार की आवश्यक बैठक सम्पन्न ।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

सिकंदर पुर, बलिया।

सैनिक सेवा संस्थान सिकन्दर पुर की एक बैठक बुधवार की शाम को नगरा मार्ग के लखनापार स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। जिस में सांगठनिक विषयों एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा कर संगठन व उस के सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अपने सम्बोधन में संस्थान के प्रबन्धक रमेश कुमार ने संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के बारे में चर्चा कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की सलाह दी।

प्रबन्धक रमेश कुमार के द्वारा संस्था के कोषाध्यक्ष सोनू और मीडिया प्रभारी हेमन्त चौधरी के अच्छे कार्यों के लिए माला पहनाकर और राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ से सम्मानित किया गया संस्था के सभी सदस्यों ने कोषाध्यक्ष सोनू और मीडिया प्रभारी हेमन्त चौधरी की बहुत सराहना की । उन्होंने अपने संबोधन में ये भी कहा कि आने वाले समय में संस्था के लिए जो भी सदस्य अच्छा कार्य करेगा उसे प्रत्येक महीने होने वाली बैठक में सम्मानित किया जाएगा।

पैरा कमांडो सतेंद्र कुमार सिह ने संस्था के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवार की बैठक घर में होनी वाली बड़ी और छोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए पहला कदम है नजदीकी रिश्ता और सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए भी यह संवाद का एक साधन है साथ ही सभी पदाधिकारीगण व सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की सलाह दी।

इस दौरान सत्येंद्र सिंह, सन्नौवर, उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, व्यवस्थापक सुबास प्रसाद, कोषाध्यक्ष सोनू, मीडिया प्रभारी हेमन्त चौधरी, सदस्य करनी, रमाकांत खरवार, हरि किशुन यादव, धनु इमामुद्दीन, विक्की, प्रिंस कुमार, नितिन सिंह, प्रद्युमन सिंह, लाल बाबु, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap