Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:42 PM

दहेज में बाइक नहीं मिलने से दूल्हा ने किया शादी से इनकार लड़की पक्षवालों से मारपीट।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दहेज लोभी दूल्हा ने तोअब हद कर दी,शादी में बाइक नहीं मिलने पर शादी से ही इनकार कर दिया।इतना ही नहीं, लड़की पक्ष वालों से मारपीट कर मामला को संगीन बना दिया।इधर लड़की पक्षवाले बरात आने की पूरी व्यवस्था कर चुके थे,बारात आने का इंतजार भी कर रहे थे,ठीक उसी समय लड़के पक्ष वालों की तरफ से बारात लाने से इनकार कर गए,कारण यह बताया कि दहेज में बाइक नहीं दे रहे हैं। पहले तो लड़की वालों ने बहुत मन मनोबल किया जब बात नहीं बनी तो मामला थाना पहुंच गया इसके बाद दुल्हन के पिता ने श्रीनगर में दूल्हा के परिजनों के विरुद्ध आवेदन दिया,जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वह बारात की सारी तैयारी कर चुके थे, इसी बीच सुबह 7:00 बजे लड़का पक्ष से खबर मिली कि वह लोग बरात लेकर नहीं आएंगे,जिससे शादी का कार्यक्रम ठप गया। हैरान और परेशान होकर लड़की पक्ष के पिता ने बैरिया थाने में गदियानी वार्ड संख्या 2 निवासी,दूल्हा इमामउल आलम के घर पहुंचे,तो नेयाज गद्दी एवं ग्रामीणों ने बताया कि बारात जाएगी,आप लोग दहेज में एक बाइक 2:00 बजे तक पहुंचा दीजिए, इसके बाद पुनः दुल्हन के पिता अपने सगे संबंधियों को ग्रामीणों के साथ 2:00 बजे दूल्हा के घर गए तो नेयाज गद्दी,अशरफ गद्दी, हजरत गद्दी,संतोष गद्दी,रवि गद्दी,रहमत गद्दी,अलीम गद्दी, नियाज़ गद्दी की पत्नी जैबुन खातून,चिलाभार के निवासी, रहमतुल्ला गद्दी सभी गाली गलौज करने लगे,जब इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे,इतना ही नहीं,आरोपियों ने दूल्हा को छुपा दिया,शादी करने से इनकार कर दिया। श्रीनगर थानाअध्यक्ष, संजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है,जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी,वहीं पुलिस में मामला जानने के बाद दोनों पक्ष बैठकर पंचायती कर रहे हैं, समाचार लिखे जाने तक कोई रास्ता नहीं निकला।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap